हल्द्वानी। रेलवे स्टेशन रोड पर दशकों से चली आ रही जलभराव की समस्या का स्थायी निदान कराने के लिए मेयर दीपक बाली ने आज रात घने कोहरे में मौके का दौरा किया और 1.5 माह में बनने वाली पुलिया का निर्माण मात्र 4 दिन में कराने के लिए शिलान्यास किया।
रेलवे स्टेशन रोड पर पुराने स्टेट बैंक के सामने रेलवे की तरफ से आने वाला पानी सड़क पर गिरता था, जिससे राधेश्याम बिल्डिंग और आसपास के क्षेत्र में भारी जलभराव होता था और आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। मेयर दीपक बाली ने इसे गंभीरता से लेते हुए व्यापारियों और जनता को आश्वस्त किया कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
आज रात 8:00 बजे मेयर दीपक बाली स्टेशन रोड पर पहुंचे और नारियल फोड़कर पुलिया निर्माण का शिलान्यास किया। पुलिया का निर्माण अत्याधुनिक तकनीक से किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग से फैब्रिकेटेड ब्लॉक पहले ही तैयार करवा लिए गए हैं ताकि निर्माण जल्दी और सुचारू रूप से हो सके।
मेयर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे कूड़ा सड़क पर न डालें और शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने में सहयोग करें। मेयर ने यह भी कहा कि उनके प्रयास शहरवासियों की भलाई और विकास के लिए हैं और जनता का सहयोग तभी शहर पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित रह सकता है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik