देहरादून। पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस ने अमित सहगल और उनके साथियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह सूचना मृतक के भाई अरविंद मिश्रा की तहरीर के आधार पर दर्ज की गई।
16 दिसंबर की देर रात, अरविंद मिश्रा ने थाना राजपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई। तहरीर के अनुसार, 15 दिसंबर की रात लगभग 10 बजे, अमित सहगल अपने कुछ अन्य साथियों के साथ पंकज मिश्रा के घर जाखन, देहरादून में पहुंचे और जान से मारने की नियत से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान पंकज मिश्रा और उनकी पत्नी लक्ष्मी को भी चोटें आईं और उनका मोबाइल छीन लिया गया।
घटना के बाद पंकज मिश्रा को एम्बुलेंस से दून अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। इस घटना से परिजनों में गहरा दुख और आक्रोश व्याप्त है।
परिजन पीएम रिपोर्ट से असंतुष्ट हैं और उन्होंने चिकित्सकों के पैनल से पुनः पोस्टमार्टम कराने की मांग की। आज बुधवार को दुबारा पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पुलिस ने पंकज मिश्रा के जाखन स्थित किराये के आवास का निरीक्षण किया।
मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस दबिश और पूछताछ कर रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत पर दुख व्यक्त किया और मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik