रामनगर। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने नया गांव झिरना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अलग-अलग बाइकों से गांजा ले जा रहे दो आरोपियों को पकड़ा। कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह और मनप्रीत सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रकाश सिंह, निवासी कुंडेश्वरी जनपद ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल करीब 19 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसमें एक के पास से 10.786 किलोग्राम और दूसरे के पास से 8.210 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik