चंपावत । शुक्रवार सुबह टनकपुर रोडवेज परिसर में दो रोडवेज कर्मियों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना में चालक की बाईं आंख के ऊपर गहरा घाव हो गया, जबकि परिचालक की उंगलियों में चोट आई है।
जानकारी के अनुसार, लोहाघाट डिपो की बस संख्या यूके08 पीए 2053 के चालक हेम पाल सिंह और टनकपुर डिपो की बस संख्या यूके07 पीए 6075 के परिचालक वीरेंद्र बिष्ट के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान चालक की बाईं आंख के ऊपर कड़े से वार किया गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। वहीं, बचाव के दौरान चालक ने परिचालक की उंगलियों को मुंह से काट लिया, जिससे उसके हाथ में भी जख्म हो गए।लोहाघाट डिपो की बस गुरुग्राम, जबकि टनकपुर डिपो की बस दिल्ली मार्ग पर संचालित होती है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घायलों के उपचार और मामले में पुलिस अथवा परिवहन विभाग की कार्रवाई के संबंध में भी विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik