देहरादून। शुक्रवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड में अभिनेत्री उर्मिला सनावर कोर्ट में पेश हुई। इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुरेश राठौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक और बड़ा बयान दिया है कि धामी सरकार को गिराने की सियासत चल रही है। इसमें कुछ अंदर के ही लोग हैं।
उर्मिला सनावर ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और दुष्यंत गौतम पर अंकित हत्याकांड में शामिल होने के आरोप लगाए। उनका दावा है कि नार्को टेस्ट से इन मामलों से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। हालांकि, उनके इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।उर्मिला ने अंकित की मौत को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि अंकित को सुरेश राठौड़ का नौकर बताया जाता था और उसे चैथी मंजिल से नीचे फेंककर मार दिया गया था। उन्होंने नार्को टेस्ट के जरिए इस मामले समेत अन्य हत्याकांडों का पर्दाफाश होने की बात कही।उर्मिला सनावर के इन बयानों के बाद मामले ने एक बार फिर चर्चा पकड़ ली है। उनके आरोपों और नार्को टेस्ट की मांग पर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik