ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 07, 2026 08:57 PM IST
  • Updated: April 07, 2026 08:59 PM IST
उत्तराखंड

रामनगर में डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल जारी, 27 मांगों को पूरा करने की मांग

रामनगर में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हड़ताल 16वें दिन भी जारी रही। लोकनिर्माण विभाग गेस्ट हाऊस के प्रांगण में सभी डिप्लोमा इंजीनियर्स ने एकजुट होकर 27 मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर नारेबाजी की।

बैठक में अधिशासी अभियंता जगत नारायण ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स की समस्याओं का हल कराने के लिए प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा उत्तराखंड शासन से लगातार वार्ता की जा रही है। लेकिन लंबे समय से उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे इंजीनियर्स को हड़ताल करनी पड़ी। राजीव खनौलिया ने सभी डिप्लोमा इंजीनियर्स को एकजुट रहने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन शाखा सचिव इं. वासिफ ने किया और अध्यक्षता इं. प्रमोद कुमार ने संभाली। हड़ताल के दौरान पीएनजी डिग्री कॉलेज में कार्य होता देख महासंघ के सदस्य भड़क गए। तत्क्षण एक टीम गठित कर कार्यस्थल पर पहुंचकर कार्य रोकवाया गया और संबंधित विभाग से संपर्क कर अगले दिन से कार्य न करने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान जगत नारायण, मनमोहन सिंह बिष्ट, भारत नन्दन पाण्डे, राजकुमार, दीप चन्द्र पाण्डे, तनुजा ओली, हरीश चन्द्र भदौला, शिल्पा मिश्रा, मनोज कुमार, अतर सिंह, संदीप धस्माना, मनोज कुमार, पवन चौहान, सूरज राणा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×