ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 07, 2026 09:01 PM IST
  • Updated: April 07, 2026 09:02 PM IST
उत्तराखंड

रामनगर के सुमित लोहनी ने युवा कांग्रेस चुनाव में प्रदेश महासचिव पद पर हासिल की शानदार जीत

रामनगर के सुमित लोहनी ने उत्तराखंड युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों में प्रदेश महासचिव पद पर शानदार जीत दर्ज की है। इस उपलब्धि के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

सुमित लोहनी ने अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह मेरी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि मेरे सभी मेहनती कार्यकर्ताओं और रामनगर की जनता की जीत है। सभी के स्नेह और समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।"

भविष्य की रणनीति पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना है। आने वाले समय में युवा शक्ति को एकजुट कर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। उनका लक्ष्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लाना है।

सुमित लोहनी की इस जीत को रामनगर कांग्रेस के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बनने पर सुमित लोहनी को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक सुमित हृदेश, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पुष्कर दुर्गापाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉक्टर निशांत पपने सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×