ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 03, 2026 02:23 PM IST
राज्य

गुरूवार को राहुल गांधी की अल्मोड़ा में विशाल जनसभा,कांग्रेसियों में भारी उत्साह

अल्मोड़ा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता युद्धस्तर पर तैयारियों में जुट गए हैं।
जनसभा के आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर भर में प्रचार अभियान तेज कर दिया गया है। जगह-जगह पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं, जिससे पूरे नगर में राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है।
आगामी 4 जून को सिमकनी मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान और उसके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
सभा स्थल के चारों ओर राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व के स्वागत संबंधी पोस्टर व बैनर लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही नगर के प्रमुख बाजारों, चैराहों और सार्वजनिक स्थलों पर भी होर्डिंग्स चस्पा की जा रही हैं।
महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने बताया कि जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी पदाधिकारी लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। राहुल गांधी की जनसभा 4 जून को सुबह 11 बजे सिमकनी मैदान में आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होंगे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×