ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 03, 2026 02:11 PM IST
राष्ट्रीय

रेस्टोरेंट में लगी आग, 21की मौत,37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

घटना को लेकर प्रधानमंत्री ने जताया खेद, किया मुआवजे का एलान


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में आज हुए भीषण अग्निकांड में 21लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। माना जा रहा है कि मरने वालों में ज्यादातर विदेशी नागरिक हो सकते हैं। रेस्टोरेंट में आग कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। कुछ लोग इस घटना में शॉर्ट सर्किट की आशंका जता रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भयावह हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। जिसमें घायलों को 50 हजार रुपये और मृतकों के परिजनों को 2—2 लाख रुपये सहायता राशि दी जाएगी। घटना के बाद रेस्क्यू टीमो ने 37 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
मीडिया रिपोटर्स के अनुसार यह घटना आज सुबह 8 बजे के करीब की है। बताया जा रहा है कि यहां सारे अवैध होटल चल रहे हैं। मैक्स अस्पताल बनने के बाद यहंा होटलों की संख्या बढ़ती गई। मरने वालों में कई विदेशी नागरिक हो सकते हैं। वहंी आग लगने की इस घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने गद्दे बिछा दिए थे, जिससे लोग जान बचाकर ऊपर से कूदने लगे। बिल्डिंग से कई लोग इसी तरह कूदे हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
दमकल अधिकारियों के अनुसार आग तो बहुत जल्दी बुझा ली गई लेकिन कैजुएलिटी होने और कई लोगों को ऊपर से नीचे बचाकर लाने में समय लगा। कुल 37 लोगों को बचाया गया है। इस इलाके में नीचे दुकानें हैं और ऊपर लोग रह रहे थे. यह बिल्डिंग बेसमेंट+5 फ्लोर की है। उन्होंने बताया कि मैक्स अस्पताल चूंकि सामने हैं इसलिए यहां वो लोग ज्यादा रह रहे थे जिनके मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। वे पेइंग गेस्ट के तौर पर शायद रह रहे होंगे।
साउथ डिस्ट्रिक्ट के एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो हमने अपनी टीम को एक्टिव कर दिया था। पता चला है कि बिल्डिंग के नीचे कोई रेस्टोरेंट चल रहा था। उन्होने कहा कि अभी घटना के कारणों का पूरा पता नहीं चला है, लेकिन उस रेस्टोरेंट के कारण ही आग लगी है। एसडीएम ने कहा कि सख्त कार्रवाई करनी जरूरी है। हम संबंधित विभागों को आदेश देंगे कि एक लाइसेंस की आड़ में ऐसा काम न हो। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने नीचे गद्दे बिछा दिए थे जिससे लोग कूदें तो चोट ज्यादा न लगे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×