ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 05, 2026 03:52 PM IST
अपराध

दयारा ट्रेक से लापता बबीता का अब तक कोई सुराग नही

उत्तरकाशी। दयारा ट्रेक के दौरान लापता हुई रामनगर निवासी 24 वर्षीय बबीता पांडे की तलाश लगातार जारी है।उत्तरकाशी की दुर्गम पहाडि़यों, घने जंगलों और ट्रेकिंग मार्गों पर प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की मदद से हर संभावित स्थान की तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक बबीता का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
 मिली जानकारी के अनुसार, बबीता 29 मई को अपने दो साथियों के साथ दयारा बुग्याल ट्रेक के लिए गई थी। वह गोई नामक स्थान पर रुकी थीं, लेकिन 30 मई को ट्रेकिंग के दौरान अचानक लापता हो गईं। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और वन विभाग की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
दुर्गम इलाकों में ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की मदद से भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कोतवाली मनेरी में धारा 140(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पूरे रामनगर और उत्तराखंड की निगाहें अब इस अभियान पर टिकी हुई हैं। परिवार, रिश्तेदार, मित्र और स्थानीय लोग लगातार बबीता की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हर किसी को उम्मीद है कि जल्द ही इस इंतजार का अंत होगा और बबीता सुरक्षित अपने परिवार के बीच लौट आएगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×