ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: January 29, 2026 10:01 PM IST
  • Updated: January 29, 2026 10:04 PM IST
उत्तराखंड

कोतवाली पुलिस ने 5.320 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, आरोपी जेल भेजा गया

कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने दीपक प्रकाश उर्फ अधौरी पुत्र आनन्द प्रकाश निवासी  जोगीपुरा को गौरे सरदार की बगल वाली गली के पास बगीचे से मुखबिर की सूचना पर कुल 05.320 किग्रा अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।इस दौरान पुलिस टीम में एसआई सोमेन्द्र सिंह,एसआई तालिब हुसैन, कांस्टेबल महबूब आलम, कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहें।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×