ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: January 29, 2026 09:57 PM IST
  • Updated: January 29, 2026 10:00 PM IST
उत्तराखंड

लालकुआं मंडल में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बनीं तारा पांडे, 2027 चुनाव की तैयारी शुरू

भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की सहमति के उपरांत लालकुआं मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी ने मंडल के अंतर्गत सभी मोर्चों की कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। इस क्रम में भारतीय जनता महिला मोर्चा की जिम्मेदारी तारा पांडे को सौंपी गई है।
महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाए जाने पर तारा पांडे ने जिला व मंडल नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उसका वह पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी। तारा पांडे ने कहा कि महिला मोर्चा के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जा सके. 
उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर वह अभी से सक्रिय रूप से तैयारी में जुट गई हैं। इसके लिए एक मजबूत और समर्पित टीम का गठन किया जा रहा है, जो पार्टी हित में निरंतर कार्य करेगी और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।


जिलाध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी मोर्चे संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×