ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 04, 2026 05:14 PM IST
  • Updated: February 04, 2026 05:17 PM IST
उत्तराखंड

देहरादून में अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ, एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर आयोजन

मेरा युवा भारत देहरादून (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वावधान में बुधवार को एस सी आर टी ननूर खेड़ा के परागण में अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक उमेश शर्मा काऊ और एसी आर ई टी सहायक निदेशक प्रमेन्द्र बिजलवान उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को उपनिदेशक मोनिका नांदल द्वारा पुष्प कुछ सॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। विधायक उमेश शर्मा ने देव भूमि उत्तराखंड में पंजाब से आए प्रतिभागियों को अपना आशरिवचन दिया और सभी को आज की भोजन व्यवस्था, मिठाई व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया अपने वक्तव्य में कहा कि यहां कार्यक्रम एक दूसरे की संस्कृति एवं सभ्यता का आदान-प्रदान के लिए मेरा युवा भारत द्वारा पूरे देश में संचालित किए जा रहे हैं इस कार्यक्रम की थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत संस्कृति संवाद पर आधारित है कार्यक्रम के अन्त में मेरा युवा भारत देहरादून की उपनिदेशक मोनिका नांदल ने सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित मुख्य अतिथियो का धन्यवाद ज्ञापन किया कार्यक्रम में मेरा युवा भारत देहरादून से प्रवेश सिंह बजवाल ,सुमन बिष्ट,सुभाष ओर विक्की वर्मा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×