ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 17, 2025 04:12 PM IST
उत्तराखंड

रात के अंधेरे में तेंदुए ने मचाया आतंक, रिहायशी इलाके में हड़कंप

अल्मोड़ा। जोशी खोला और थपलिया इलाकों में पिछले दो–तीन दिनों से तेंदुए की सक्रियता के कारण क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेंदुए को कई बार रिहायशी क्षेत्रों के पास घूमते हुए देखा गया है, और इसका वीडियो भी सामने आया है।

गांधी पार्क वार्ड के पार्षद एडवोकेट दीपक कुमार जोशी ने सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के माध्यम से वन विभाग को स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, पुलिस के माध्यम से मुनादी कराने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।

प्रभागीय वनाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि रात्रि के समय विशेष गश्त की जाएगी और तेंदुए की गतिविधियों का आकलन कर पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

पार्षद और सामाजिक कार्यकर्ता ने क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रात्रि में केवल अत्यंत आवश्यक होने पर घर से बाहर निकलें, बच्चों और बुजुर्गों पर ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग या पुलिस को दें।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×