ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 07, 2026 08:44 PM IST
  • Updated: April 07, 2026 08:46 PM IST
उत्तराखंड

हल्द्वानी में सड़क हादसा: 23 वर्षीय युवती की मौत, टैक्सी ने मारी टक्कर

हल्द्वानी के देवलचौड़ क्षेत्र में बीती रात गंगू ढावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 23 वर्षीय युवती गंगा कैड़ा की मौत हो गई। मृतका अल्मोड़ा जिले के बाड़ेछीना क्षेत्र की रहने वाली थी और वर्तमान में हल्द्वानी में अपने मामा-मामी के साथ रह रही थी। वह दिल्ली से लौट रही थी।

हादसा उस समय हुआ, जब गंगा कैड़ा सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान यूके06-टीए-8192 नंबर की यूरो टैक्सी कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने टैक्सी को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×