ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 04, 2026 05:25 PM IST
  • Updated: February 04, 2026 05:34 PM IST
उत्तराखंड

हल्द्वानी में खून का रिश्ता शर्मसार: बड़े भाई ने छोटे भाई की बेरहमी से की हत्या

हल्द्वानी में खून का रिश्ता शर्मसार – देर रात बड़े भाई ने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या
हल्द्वानी। बरेली रोड क्षेत्र के राम मंदिर बगीचा इलाके में  देर रात पारिवारिक विवाद ने हिंसक और जानलेवा रूप ले लिया। घर के भीतर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने अपने ही सगे छोटे भाई के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार 03 फरवरी की रात करीब 11 बजे संदीप जायसवाल घर पहुंचा और किसी बात को लेकर अचानक छोटे भाई सोनू जायसवाल पर हमला कर बैठा। परिजनों के मुताबिक आरोपी गुस्से में लगातार चिल्ला रहा था कि “मैं तेरी वजह से बर्बाद हो गया” और इसी दौरान उसने पास में रखा स्टील का लौटा उठाकर सोनू के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
आरोप है कि हमले के दौरान आरोपी ने सोनू को तख्त पर पटक-पटक कर भी पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
घटना के बाद राम मंदिर बगीचा क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग इस खौफनाक वारदात से स्तब्ध हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×