ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 04, 2026 05:56 PM IST
  • Updated: April 04, 2026 05:57 PM IST
उत्तराखंड

जोहड़ी गांव में अवैध कटान और अतिक्रमण पर बवाल, उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग

देहरादून के जोहड़ी गांव में संरक्षित वन भूमि पर अवैध कटान और अतिक्रमण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों के विरोध और प्रदर्शन के बाद वन विभाग हरकत में आया और अवैध कब्जाधारियों व बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। आरोप है कि वर्षों से सैकड़ों पेड़ों का कटान कर वन भूमि को खाली किया गया और वहां निर्माण कार्य तथा बिजली लाइन बिछाने जैसे काम होते रहे, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने समय रहते कोई कदम नहीं उठाया। ग्राम प्रधान सागर लामा ने बताया कि उन्होंने पहले ही वन विभाग को लिखित शिकायत दी थी और फेंसिंग भी सुरक्षा के उद्देश्य से कराई गई थी। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सुजाता पाल ने इसे गंभीर मामला बताते हुए उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूरे प्रकरण ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और क्षेत्र में आक्रोश बना हुआ है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×