ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 04, 2026 05:51 PM IST
  • Updated: April 04, 2026 05:52 PM IST
उत्तराखंड

रामनगर सीट पर कांग्रेस में घमासान, रणजीत रावत का हरीश रावत पर तीखा हमला

रामनगर विधानसभा सीट को लेकर कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। पूर्व विधायक रणजीत रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनकी राजनीति को “सूक्ष्म और अप्रत्याशित” बताया। उन्होंने संजय नेगी को महज “मोहरा” करार देते हुए दावा किया कि असली रणनीति कुछ और है। रणजीत रावत ने आरोप लगाया कि पिछले चुनावों में भी इसी तरह की रणनीति अपनाई गई थी। हाल ही में आनंद रावत का नाम सामने आने के बाद विवाद और बढ़ गया है। इस बयानबाजी से न केवल रामनगर बल्कि पूरे उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, अब सबकी नजर कांग्रेस हाईकमान के फैसले पर टिकी है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×