ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 11, 2026 01:21 PM IST
अपराध

माॅर्निंग वाॅक पर निकले युवक की सड़क हादसे में मौत

रुद्रपुर। गुरूवार तड़के रुद्रपुर-किच्छा रोड स्थित बगवाड़ा मंडी गेट के सामने मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 बगवाड़ा मंडी गेट के सामने गुरुवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान दीपक साहनी पुत्र रामलाल साहनी निवासी बगवाड़ा भट्ठा, रुद्रपुर-किच्छा रोड के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।फ जानकारी के अनुसार दीपक साहनी रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था। बताया जा रहा है कि जब वह बगवाड़ा मंडी गेट के सामने सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में दीपक को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक दीपक साहनी अपने परिवार के एकमात्र कमाऊं सदस्य था. वह टाइल्स लगाने का कार्य करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। दीपक की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व हुई थी। उसके परिवार में पत्नी और करीब एक से दो वर्ष का एक छोटा बच्चा है। चैकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिग्वाल ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार हादसे को अंजाम देने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×