ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 10, 2026 02:08 PM IST
  • Updated: February 10, 2026 02:13 PM IST
उत्तराखंड

उत्तराखंड में कोडीन युक्त कफ सिरप बैन, विंडलास बायोटेक पर कार्रवाई

देहरादून। देश के अलग-अलग हिस्सों में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामलों के बाद उत्तराखंड में भी खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। विभाग लगातार दवा निर्माता कंपनियों और मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर रहा है।

इस कड़ी में सोमवार को देहरादून के मोहब्बेवाला स्थित विंडलास बायोटेक का औचक निरीक्षण किया गया। टीम ने कंपनी के कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य दवाओं की जांच की। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर तुरंत कोडीन सिरप की सप्लाई पर रोक लगा दी गई और इसके अनुमोदन को अग्रिम आदेशों तक निलंबित कर दिया गया।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि विंडलास बायोटेक में मिली अनियमितताओं के बाद यह कदम उठाया गया। साथ ही, पूरे राज्य के सभी जिलों में औषधि निरीक्षण अधिकारियों को सतर्क रहने और अनियमितताएं पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेडिकल स्टोरों और दवा निर्माताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×