हरिद्वार। 9 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासन द्वारा राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह के रूप में मनाई जाने का निर्णय लिया गया। रजत जयंती सप्ताह को हर्षौल्लास एवं धूम-धाम से मनाए जाने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी दीक्षित ने उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाना है इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके अधीन जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही है,उनका लाभ आम जनमानस को उपलब्ध कराए जाने के लिए सभी संचालित योजनाओं का पूर्ण डेटा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके स्तर से जो भी कार्यक्रम आयोजित किया जाना है उसका पूर्ण जानकारी मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध करने के निर्देश दिए। जिसके लिए उन्होंने सभी को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी 03 नवम्बर से 09 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसके लिए उनके स्तर से जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उनका पूर्ण विवरण उपलब्ध कराते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जो भी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जाने है वह समय से पूर्ण कर ली जाए।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik