देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राजभवन में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व सैनिकों सहित आम नागरिकों की विभिन्न समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
राज्यपाल ने कहा कि जन मिलन कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके त्वरित निस्तारण को सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और संबंधित जिलाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को तुरंत प्रेषित कर समयबद्ध समाधान कराया जाए।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik