ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 05, 2025 10:41 PM IST
उत्तराखंड

उत्तराखंड स्टेट लेवल वॉलीबॉल टीम में एसएम पब्लिक स्कूल के छात्र का चयन

सितारगंज। एसएम पब्लिक स्कूल के कक्षा सातवीं के छात्र यशदीप सिंह राणा का उत्तराखंड स्टेट लेवल वॉलीबॉल टीम में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रबंधक भुवन चंद भट्ट ने शनिवार को छात्र को सम्मानित किया। छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की। उप प्रबंधक हिमांशु खर्कवाल ने उन्हें उत्तराखंड का नया सितारा बताया। प्रधानाचार्य डॉ मनिंदर सिंह गुलाटी ने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय प्रतिभाओं को निखारकर देश-विदेश में नाम रोशन करेगा। इस अवसर पर विद्यालय के पीटीआई नरेंद्र सिंह आर्य, उप प्रधानाचार्य तेज सिंह जीना, इंचार्ज सुरेश जोशी कोऑर्डिनेटर ममता बिष्ट मौजूद रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×