ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 04, 2026 01:27 PM IST
  • Updated: June 04, 2026 01:38 PM IST
राज्य

खराब मौसम के चलते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के राहुल गांधी के विमान की इमरजेंसी लैंडिग,अल्मोड़ा जनसभा को किया मोबाइल से संबोधित

पंतनगर। गुरूवार को मौसम खराब होने के कारण पंतनगर एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के हेलिकाॅप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। राहुल गांधी ने अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा को मोबाइल से ही संबोधित किया। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में शुमार राहुल गांधी दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर है।
 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंच गए हैं। राहुल गांधी के दौरे पर थोड़ी देर के लिए मौसम ने अड़ंगा डाला। राहुल का विमान दिल्ली से अल्मोड़ा के लिए उड़ा था। अल्मोड़ा में मौसम खराब होने के कारण विमान को वापस लाया गया और पंतनगर एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इसका फायदा स्थानीय नेताओं को हुआ। पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी अल्मोड़ा नहीं जा सके। उन्हें पूर्व सैनिकों के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लेना था।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के तहत पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। दिल्ली से विशेष विमान के माध्यम से पहुंचे राहुल गांधी का एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पंतनगर एयरपोर्ट पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने राहुल गांधी को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए और उनका अभिवादन किया।
स्वागत कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी ने अल्मोड़ा में आयोजित पूर्व सैनिकों के एक विशेष कार्यक्रम को मोबाइल से ही संबोधित किया। राहुल गांधी पूर्व सैनिकों से पंतनगर से ही मोबाइल पर संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना. माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस पूर्व सैनिक समुदाय के साथ अपने संवाद को और मजबूत करने का प्रयास करेगी।
 राहुल गांधी का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उत्तराखंड में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती के मद्देनजर कांग्रेस नेतृत्व लगातार राज्य में सक्रिय नजर आ रहा है। राहुल गांधी के इस दौरे को भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
 दो दिन के इस प्रवास के दौरान राहुल गांधी विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और पार्टी इसे संगठन को मजबूत करने के अवसर के रूप में देख रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×