ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 05, 2026 09:20 PM IST
  • Updated: April 05, 2026 09:22 PM IST
उत्तराखंड

रामनगर में भाजपा नेताओं की मुलाकात, 2027 चुनाव रणनीति पर चर्चा

रामनगर में भाजपा नेता शिशुपाल सिंह रावत ने महेंद्र भट्ट से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन के विस्तार और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

शिशुपाल सिंह रावत ने बताया कि मुलाकात के दौरान भारतीय जनता पार्टी के निरंतर बढ़ते जनाधार और संगठनात्मक मजबूती पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही वर्ष 2027 में उत्तराखंड में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम जारी रहेगा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×