ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 04, 2025 10:07 PM IST
उत्तराखंड

महिलाओं के हाथ में सत्ता लाने की है तैयारी : अजय भट्ट

हल्द्वानी गोष्ठी में पर्यावरण मित्रों को बांटे सेनेटरी नेपकिन महिलाएं रहें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हल्द्वानी, संवाददाता। महिलाओं के हाथ में सत्ता लाने के लिए 2047 की तैयारी हो रही है। जल्द सत्ता बहनों के हाथ में आने वाली है। संसद में एक दिन सभी सीटों पर महिलाएं बैठेंगी। यह बात शनिवार को नगर निगम सभागार में आयोजित गोष्ठी में सांसद अजय भट्ट ने कही। नगर निगम में शनिवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि निगम की ओर से स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। बाजारों में अतिक्रमण हटाने के लिए वेंडर्स कार्ड की अनिवार्यता कर दी गई है। इस मौके पर नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होना जरूरी है। गोष्ठी के दौरान पर्यावरण मित्र बहनों को सेनेटरी नेपकिन बांट कर स्वच्छता के लिए जागरूक करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जितेश कुमार, गणेश भट्ट, डॉ. आईपी पन्त, डॉ. संगीता त्रिपाठी, बीना चौहान, नेहा अधिकारी आदि मौजूद रहे। शिविर में पर्यावरण मित्र महिलाओं की स्वास्थ्य जांच गोष्ठी के दौरान सभागार स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें महिला अस्पताल से वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता त्रिपाठी, अर्बन हेल्थ सेंटर शीशमहल काठगोदाम से नर्सिंग स्टॉफ अनम और डॉ. निधि ने 50 से अधिक पर्यावरण मित्रों और महिलाओं स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान सांसद भट्ट ने भी शिविर में महिलाओं संग स्वास्थ्य की जांच कराई।



ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×