ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 07, 2026 05:40 PM IST
  • Updated: April 07, 2026 05:42 PM IST
उत्तराखंड

नैनीताल में विवाह समारोहों के लिए एलपीजी सिलेंडर आवंटन पर नई एसओपी लागू

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार पश्चिम एशिया संकट के कारण एलपीजी आपूर्ति में आई कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए व्यावसायिक एलपीजी के लिए नई एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) निर्धारित की गई है।

इस नई एसओपी के तहत, विवाह समारोहों के लिए अधिकतम दो व्यावसायिक सिलेंडर ही स्वीकृत किए जाएंगे। सिलेंडरों के आवंटन हेतु आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनका परीक्षण किया जाएगा। पात्र पाए जाने पर अस्थायी गैस कनेक्शन की संस्तुति की जाएगी और संबंधित गैस एजेंसी को सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए जाएंगे।

इस व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए तहसील नैनीताल में उप जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा हल्द्वानी, रामनगर, कालाढूंगी, लालकुआं, धारी, खन्स्यू, श्रीकैंची धाम और बेतालघाट तहसीलों में भी संबंधित उप जिलाधिकारियों और पूर्ति विभाग के अधिकारियों को नामित किया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी नामित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवेदकों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करें, उनका गहन परीक्षण करें और पात्र पाए जाने पर अस्थायी गैस कनेक्शन की संस्तुति कर सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

यह कदम एलपीजी की सीमित उपलब्धता के समय उचित और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×