चंपावत। जिले के बनबसा में एक नाबालिग ने मेडिकल स्टोर संचालक को दुष्कर्म का प्रयास के आरोप गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही प्रशासन ने आरोपी का मेडिकल स्टोर सील कर दिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने बनबसा थाने में तहरीर देकर एक मेडिकल स्टोर संचालक पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद विभिन्न सामाजिक एवं हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ते जनाक्रोश के बीच प्रशासन ने संबंधित मेडिकल स्टोर को सील करने की कार्रवाई की। इस मामले पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने घटना की निंदा करते हुए नाबालिग पीड़िता को न्याय दिलाने व दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
थाना प्रभारी बनबसा सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच कर आरोपी राज के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच जारी है। उन्होंने कहा कि नाबालिगों के विरुद्ध अपराध अत्यंत गंभीर श्रेणी में आते हैं और ऐसे मामलों में कानून के तहत कठोर दंड का प्रावधान है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik