ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 03, 2026 04:02 PM IST
अपराध

ताला तोड़कर ज्वैलरी शोरूम से लाखों के नकदी सहित जेवरात चोरी

हरिद्वार। देर रात ज्वैलर्स के शोरूम का ताला तोड़कर  अज्ञात चोर लाखों के जेवरात व नगदी ले उड़े। घटना का पता सुबह चलने क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दी है।
चोरी की यह बड़ी वारदात गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में घटित हुई है। यहंा देर रात बदमाशों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, पूर्वी अंबर तालाब स्थित खन्ना ज्वैलर्स में देर रात अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश दुकान से लाखों रुपये मूल्य के सोनेकृचांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गये। सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया है कि आधी रात के समय सफेद रंग की एक स्विफ्ट कार में सवार होकर कुछ लोग दुकान के बाहर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने दुकान का शटर और ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। आरोपियों ने करीब एक घंटे तक दुकान के भीतर रहकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फिर एककृएक कर मौके से फरार हो गए।
आज सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्धों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उनके आनेकृजाने के रूट और वाहन की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×