हल्द्वानी बागजाला के ग्रामीणों का आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन 44वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचे नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से बात कर बागजाला के लोगों को मालिकाना अधिकार देने की मांग करेंगे। ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। लोगों के साथ हमेशा साथ खड़े रहने का वादा भी किया। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट दुर्गा सिंह मेहता ने कहा कि सरकार गरीबों को उजाड़ने का काम करो, अपने खास दोस्तों को फायदा पहुंचाओं के फॉर्मूले पर चल रही है। सरकार के खिलाफ जनसंघर्ष ही एकमात्र विकल्प है। प्रधान बालम सिंह नौला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र खनवाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, खजान पांडेय, हेमंत बगड़वाल, हरेंद्र क्वीरा, हरेंद्र बोरा, राजू आर्य, राधा आर्य, उमेश टम्टा, माले जिला सचिव डॉ कैलाश पांडेय, डॉ. उर्मिला रैस्वाल, वेद प्रकाश ने भी संबोधित किया। धरने में प्रेम सिंह नयाल, विमला देवी, पंकज चौहान, चन्दन सिंह मटियाली, दीवान सिंह बर्गली, एमएस मलिक, ललित मटियाली, हेमा आर्य, हरक सिंह बिष्ट, परवेज, विमला पाण्डे, दुर्गा देवी, अनीता अन्ना, कौशल्या, पार्वती, भोला सिंह, दीपा, हीरा देवी, हेमा आर्य, दौलत सिंह, मंजू सिंह, निर्मला शाही, ललिता देवी, गीता देवी आदि मौजूद रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik