ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 21, 2026 04:20 PM IST
अपराध

अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी पांच की मौत

नैनीताल। नैनीताल के भवालीगांव बाईपास के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार सभी 5 लोगों की मौत की सूचना है। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे है। घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है।
बताया जा रहा है कि भवाली स्थित ढैला गांव के पास एक यूपी नंबर की कार बेकाबू खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। सभी पर्यटक लखनऊ से नैनीताल घूमने आए थे। लेकिन कैंची धाम क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे मे कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
कैंची धाम क्षेत्र में फूड वैन लगाने वाले एक व्यक्ति द्वारा कार खाई में गिरते देखा गया। जिसके बाद घटना की सूचना तत्काल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को खाई से बाहर निकाल नजदीकी प्राथमिक समुदाय केंद्र भेजा। जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है सभी लोग बीते 19 मई को नैनीताल घूमने पहुंचे थे और गुरूवार को  कैंची धाम क्षेत्र से लगे भवाली गांव में अपने किसी परिचित के घर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में पिता, पुत्र, मां, बेटी और ड्राइवर की मौत हो गई।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×