ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 01, 2025 11:02 PM IST
उत्तराखंड

विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

कोटद्वार एडवोकेट जगमोहन भारद्वाज स्मृति जनसरोकार मंच की बुधवार को मंच कार्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। मंच के बालासौड़ स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में सर्वप्रंथम दिवंगत एडवोकेट जगमोहन भारद्वाज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे जिंदगी भर प्रदेश में नशाबंदी के लिए आंदोलनरत रहे। सरकार को उनकी जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए। कहा कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, जिनमें आवारा गौ वंश, पार्किंग, जंगली जानवरों का आतंक और अघोषित पावर कट सहित अन्य कई समस्याएं शामिल हैं, जिनका निदान आवश्यक है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×