ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 04, 2025 10:08 PM IST
उत्तराखंड

दीपावली पर महंगाई भत्ता और बोनस की घोषणा जल्द की जाए

देहरादून।  उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड ने प्रदेश के लाखों कर्मचारी, शिक्षकों और पेंशनरों के लिए दीपावली से पहले तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता और बोनस दिए जाने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोहन सिंह रावत, महामंत्री अशोक राज उनियाल और संरक्षक पंचम सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि यदि इसकी घोषणा और शासनादेश त्योहार से काफी पहले कर दी जाए तो इसका लाभ कर्मचारियों को समय पर मिल पाएगा। उन्होंने दीपावली से ठीक एक दिन पहले घोषणा करने के बजाय समय पर इसकी घोषणा करने की मांग की है। ताकि कर्मचारियों को त्योहार के समय पर इसका भुगतान संभव हो सके।


ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×