ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 10, 2026 01:53 PM IST
अपराध

खाई में गिरी कार,पांच घायल

चंपावत। बुधवार तड़के जिले में टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुनस्यारी से हरियाणा के सोनीपत जा रही पर्यटकों की कार चल्थी के समीप अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। जिनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आना हादसे की वजह माना जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, कारबुधवार सुबह लगभग 4 बजे मुनस्यारी से सोनीपत की ओर जा रही थी। चल्थी के समीप अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा समाई। हादसे की सूचना मिलते ही चल्थी चैकी प्रभारी राकेश कठायत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।
घायलों को तत्काल उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मोहित (33) पुत्र जगजीत, अमनदीप (30) पुत्र राकेश कुमार तथा अतुल (32) पुत्र सतपाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं विवेक सिंह (32) पुत्र वीरेंद्र सिंह और कार चालक आदित्य (32) पुत्र स्व. नरेश कुमार, निवासी शहजादपुर, सोनीपत (हरियाणा), को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
चैकी प्रभारी राकेश कठायत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को झपकी आना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×