ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 14, 2026 05:03 PM IST
राज्य

कड़ी निगरानी के साथ भक्तों के लिए तैयार बाबा का धाम

गरमपानी । देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र कैंची धाम स्थित नीम करौरी आश्रम अंखड रामायण पाठ के बाद हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के साथ देश दुनिया की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई।
शाम को हनुमान चालीसा पाठ का श्रीगणेश हुआ। सोमवार को सुबह पांच बजे से बाबा भक्तों को महाप्रसाद वितरित करना शुरु कर दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी न हो इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने विशेष व्यवस्थाएं तैयार की है।15 जून को कैंची धाम में स्थापना दिवस पर लगने वाले मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आश्रम परिसर में धार्मिक अनुष्ठान का दौर लगातार जारी है। बाबा नींब करौरी के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। रविवार को विशेष मंत्रोचार व विधी विधान से हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के साथ देश, प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई।शाम को हनुमान चालीसा का पाठ शुरु हुआ। मंदिर प्रबंधन सदस्यों के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। महाप्रसाद बनाने के साथ साथ पैकिंग का कार्य भी शुरु कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए आश्रम प्रबंधन ने विशेष तैयारियां की है।
प्रबंधन के अनुसार सुबह पांच बजे से विधिवत पूजा अर्चना व हनुमान चालीसा पाठ के साथ ही प्रसाद वितरण का कार्य शुरु कर दिया जाएगा।स्थापना दिवस पर इस वर्ष भी पूर्व की भांति लाखों श्रद्धालुओं की पहुंचने की उम्मीद है। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर के मुख्य गेट पर निगरानी बढ़ा दी गई है। मेला परिसर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है।
पुलिस कंट्रोल रुम से सीसीटीवी पर पुलिसकर्मी नजर बनाए हुए हैं। एसडीआरएफ छड़ा ईकाई के जवान भी मुस्तैदी से डट गए हैं जबकि मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर से एक-एक कर तलाशी लेने लिए जाने के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे बढ़ाने की अनुमति दी जा रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×