ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 08, 2026 05:16 PM IST
अपराध

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अब कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी की जा रही है।
 पुलिस के अनुसार, बीती 6 जून को लक्सर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली लक्सर में एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्तफीक नाम का युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की।
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों और आने-जाने वाले मार्गों पर निगरानी बढ़ाई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गिरफ्तारी के डर से क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में है। जिसके बाद इस गोपनीय सूचना, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई पतारसी-सुरागरसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम मुस्तफीक पुत्र मुन्फैत (उम्र 19 वर्ष), निवासी- खण्डजा कुतुबपुर, लक्सर (हरिद्वार) बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×