रूद्रपुर: जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया ने जिले की चीनी मिलों में गन्ना पेराई शुरू करने और पेराई से पहले सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक की।
बैठक में अधिशासी निदेशकों ने बताया कि नादेही चीनी मिल में पेराई 12 नवंबर से, किच्छा चीनी मिल में 16 नवंबर और बाजपुर चीनी मिल में 17 नवंबर से शुरू होगी।
जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी निदेशकों को निर्देश दिए कि गन्ना पेराई हेतु चीनी मिलों की सभी व्यवस्थाएँ पूरी की जाएं, आवंटित गन्ना केंद्रो में समन्वय के साथ कार्य हो और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी क्रय केंद्रो में सीसीटीवी लगाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की किसी भी समस्या के समाधान के लिए शिकायत निवारण डेस्क बनाए जाएं।
साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि घटतोली पर कड़ी निगरानी रखी जाए, उपजिलाधिकारी नियमित औचक निरीक्षण करें और किसी भी कमी पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ठंड के मौसम में किसानों और कर्मचारियों के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था भी की जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, आयुक्त गन्ना टी.एस. मार्तोलिया, अधिशासी निदेशक चीनी मिल नादेही सी.एस. इमलाल, किच्छा ए.पी. बाजपेई, बाजपुर डॉ. अमृता शर्मा, सहायक आयुक्त गन्ना शैलेंद्र सिंह, एआरटीओ संदीप वर्मा, नवीन सिंह और उपजिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik