ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 12, 2025 12:00 PM IST
  • Updated: November 12, 2025 12:00 PM IST
उत्तराखंड

"SSP नैनीताल की सख्त कार्रवाई: पत्रकार से मारपीट के आरोप में दो गिरफ्तार"

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में पत्रकार पर हुए हमले के मामले में एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने तत्काल और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ज्ञात रहे कि ऊँचापुल क्षेत्र में रिपोर्टर दीपक अधिकारी के साथ रिपोर्टिंग के दौरान मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए और वर्तमान में उनका इलाज कृष्णा हॉस्पिटल, हल्द्वानी में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी नैनीताल ने इसे अत्यंत निंदनीय और अक्षम्य बताते हुए तत्काल संज्ञान लिया। पत्रकार दीपक चंद्र अधिकारी की तहरीर पर थाना मुखानी में दो नामजद व्यक्तियों – अजीत चौहान और अनिल चौहान – के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन दोनों आरोपियों पर मारपीट और जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप है।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण में तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पहले भी हुई थी घटना:
सामने आया है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी, दिनांक 07 नवंबर 2025 को, एक अन्य पत्रकार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की घटना हुई थी। इन घटनाओं को देखते हुए, नैनीताल पुलिस ने अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर रुख अपना लिया है।

नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश:
एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच तेजी से प्रगति पर है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नैनीताल पुलिस ने एक सख्त संदेश जारी करते हुए कहा है, “कानून को अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।”

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×