ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 30, 2025 09:59 PM IST
उत्तराखंड

सरकार चली गरीब के द्वार कार्यक्रम के तहत राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में आयोजित किए गये बहुउद्वेश्य शिविर

हरिद्वार क्षेत्र की गरीब जनता की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करने के उद्वेश्य से मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में विधानसभा झबरेड़ा विकास खण्ड नारसेन के तीन गाँव खालसा बस्ती, नजरपुरा, सैदपुरा में बहुउद्वेश्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायी गयी।
बहुउद्वेश्य शिविरों को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने उपस्थित जनता से कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गरीब जनता की जो भी समस्या है उसका निराकरण उन्हीं के बीच पहुंचकर  समाधान किया जाए इसी उद्वेश्य को सफल बनाने के लिए सरकार चली गरीब के द्वार कार्यक्रम के अनुसार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्वेश्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समाज कल्याण एवं सम्बन्धित अन्य विभाग द्वारा सहभागिता की गयी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में देश एवं प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। तथा सभी वर्गों के लिए कहीं महत्वकांक्षी योजनाएं संचालित हो रही है। जिसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि गरीब व्यक्तियों के लिय जो भी योजनाओं संचालित हो रही है उनका व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए उनका लाभ उन तक पहुचाने   सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी लापरवाहीं नहीं बरती जानी चाहिएं। तथा क्षेत्रवासियों से भी संचालित योजनाओ का लाभ लेने का आवाहन किया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×