ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 12, 2025 01:07 PM IST
उत्तराखंड

जिला न्यायालय परिसर में शुरू हुआ पैरा लीगल वॉलंटियर्स प्रशिक्षण

रुद्रपुर, 12 नवम्बर 2025 (सू.वि.) — जिला न्यायालय परिसर में नव नियुक्त पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) के लिए 12 से 15 नवम्बर तक चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला न्यायाधीश सिकन्द कुमार त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

जिला न्यायाधीश ने कहा कि पीएलवी समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए प्रशिक्षण को गंभीरता से लेना आवश्यक है। प्रशिक्षण लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के मौ. मिराज और लुबीना पारूल द्वारा दिया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेन्द्र कुमार सागर ने बताया कि प्राधिकरण गरीब और जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करता है और वैवाहिक विवाद, दुर्घटना मुआवजा, घरेलू हिंसा, उपभोक्ता विवाद आदि मामलों का सुलह के माध्यम से निस्तारण करता है।

कार्यक्रम में कुल 32 नव नियुक्त पीएलवी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×