उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (यूयूएसडीए) ने दावा किया है कि देहरादून जिले में 246 किलोमीटर सड़कों को पक्का कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि शेष कार्य दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। यूयूएसडीए गुणवत्ता पर ध्यान दे रहा है और उनका कहना है कि इन सड़कों से ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ होगा।
उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) के अनुसार, देहरादून शहर में चल रही पेयजल एवं सीवेज परियोजना के लिए खोदी गई लगभग 300 किलोमीटर सड़कों में से 246 किलोमीटर सड़कों को पक्का कर दिया गया है। शेष सड़कों को दिसंबर तक पक्का करने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
परियोजना के तहत वर्ष 2022 में शहर के बंजारावाला, मोथरोवाला, टीएचडीसी-देहराखास, जोगीवाला-रिंग रोड, मोहकमपुर-नत्थनपुर, नकरौंदा समेत अन्य क्षेत्रों में सीवर लाइन डालने के लिए सड़कों की खोदाई की गई थी।
वर्षाकाल और प्राकृतिक सेटलमेंट के कारण हुए भू-धंसाव को देखते हुए सड़कों पर जीएसबी डालकर अस्थायी रूप से सुधार किया गया। यूयूएसडीए की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार वर्षाकाल समाप्त होते ही सड़कों के स्थायी पक्कीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
अधिकतर गलियों को सीसी, जबकि मुख्य मार्गों और ब्रांच रूटों को बीटी (ब्लैक टॉप) से पक्का किया जा रहा है। कई स्थानों पर इंटरलाक टाइल से भी सड़कें बनाई जा रही हैं।
बसों के संचालन से पहले सख्त चेकिंग के आदेश
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाके के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) मुख्यालय ने गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल डिपो अधिकारियों को अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों को बसों की चेकिंग के बाद ही विभिन्न रूटों पर संचालन के निर्देश दिए गए हैं।
महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति ने बताया कि मंडलीय प्रबंधकों को बसों की चेकिंग के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। चालक एवं परिचालक को यात्रियों का सामान बस में रखने से पहले अच्छी तरह चेक करने को कहा गया है। किसी तरह का संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देनी होगी।
बस अड्डा, कार्यालय परिसर, यात्री शेड, पानी के टैंक, शौचालय के आसपास लावारिस वस्तुओं को हटाने से पहले चेक करना अनिवार्य है। बस स्टेशन पर लावारिस सामान मिलने पर सतर्कता बरती जाएगी। चेकिंग के दौरान पाई गई सभी गतिविधियों की रिपोर्ट मुख्यालय को उपलब्ध करानी होगी।
लापरवाही बरतने पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण डिपो सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि मुख्यालय के आदेश मिलने के बाद बसों को चेकिंग के बाद रूटों पर भेजा गया। चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik