ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 01, 2025 10:54 PM IST
उत्तराखंड

स्वर्गवाहन के खर्च का जिम्मा पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने उठाने का लिया निर्णय

सितारगंज। मुक्तिधाम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की ओर से विधायक निधि से दिये गये सार्वजनिक दिये गये स्वर्ग वाहन के खर्च का जिम्मा पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने उठाने का निर्णय लिया है। इससे दिवंगत के परिजनों को काफी राहत मिलेगी।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधायक निधि से वातानुकूलित एसी युक्त स्वर्गवाहन बस मुक्तिधाम कमेटी को दी है। किसी व्यक्ति के आकस्मिक निधन पर डीजल शुल्क व चालक का किराया मुक्तिधाम समिति ने तय किया था। जो मृतक के परिजनों को देना होता था। पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने मुक्तिधाम कमेटी के अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि नगरपालिका सीमान्तर्गत किसी घर में किसी व्यक्ति के आकस्मिक निधन पर परिवारजन की ओर से स्वर्गवाहन की मांग की जाती है। तो सम्बंधित परिवार को स्वर्गवाहन मुक्तिधाम कमेटी की ओर से नि:शुल्क देना सुनिश्चित किया जाये। स्वर्गवाहन में डीजल, ड्राइवर व रख रखाव में होने वाला व्यय पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिह की ओर दिया जायेगा। मुक्तिधाम समिति के अध्यक्ष सुरेश जैन, महामंत्री भीमसेन गर्ग, महेश मित्तल समेत समिति के पदाधिकारियों ने स्वर्गवाहन देने के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा व खर्च वहन करने के लिए पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह का आभार जताया है।   

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×