ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 28, 2025 09:18 PM IST
उत्तराखंड

अथरबनी में तेंदुए की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

अल्मोड़ा  नगर से सटे ग्रामसभा अथरबनी में तेंदुए की लगातार चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ अक्सर आबादी क्षेत्र में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके कारण लोग खासकर रात के समय घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। बीते सप्ताह तेंदुए ने ग्रामसभा निवासी रमेश भोज के आंगन से उनका पालतू कुत्ता उठा लिया। घटना की सूचना रमेश भोज ने ग्राम प्रधान विनोद जोशी को दी, जिसके बाद ग्राम प्रधान ने तत्काल प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया। वार्ता के बाद निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में वन विभाग की टीम नियमित गश्त और निगरानी करेगी। इसके तहत विभाग ने क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए और तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए शनिवार को पिंजरा लगाया गया। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिगत पिंजरा लगाया गया है और ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से रात में घरों से बाहर न निकलें तथा सतर्क रहें। इस दौरान ग्राम प्रधान विनोद जोशी, रमेश भोज और वन विभाग के कर्मचारी विवेक तिवारी, नीरज, मनोज सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे। विभागीय टीम ने स्थानीय लोगों से सहयोग करने और तेंदुए की गतिविधियों की जानकारी तत्काल देने की अपील की है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×