ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 07, 2025 10:31 PM IST
उत्तराखंड

अनुशासित और जुझारू कार्यकर्ता को कांग्रेस की कमान: पांसे

हल्द्वानी।   एआईसीसी पर्यवेक्षक और मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि कांग्रेस संगठन की बागडोर अब उसी कार्यकर्ता के हाथ में सौंपी जाएगी, जो फुल टाइम सक्रिय, जनता से सीधा जुड़ा और जवाबदेह हो। पार्ट-टाइम नेताओं को अब प्राथमिकता नहीं मिलेगी। रविवार को स्वराज आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गुजरात, हरियाणा और मध्यप्रदेश की तरह उत्तराखंड में भी संगठन सृजन अभियान जोर पकड़ चुका है। गांव-गांव तक कमेटियों का गठन कर जनता के मुद्दों और सरकार की विफलताओं को लेकर व्यापक जनांदोलन खड़ा किया जाएगा। पांसे ने प्रदेश सरकार पर पलायन, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध के मुद्दे पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा से ऊब चुकी है और कांग्रेस अब नई ऊर्जा के साथ जनता की आवाज बनेगी। इसके बाद पांसे ने स्वराज आश्रम में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला मोर्चा समेत सभी फ्रंटल संगठन कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। शाम के वक्त उन्होंने फतेहपुर स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं संग बैठक की।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×