हल्द्वानी। गौलापार स्थित पर्वत पब्लिक स्कूल में रविवार को सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विकास तभी संभव है जब समाज में समरसता और समान अवसर हों। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियां सामाजिक समरसता को धरातल पर उतारने का काम कर रही हैं। यह कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे दीपेंद्र कोश्यारी के जन्मदिन पर आयोजित किया गया। पूर्व सीएम कोश्यारी ने कहा कि समाज को जोड़ना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। छोटे-छोटे मतभेद दूर कर ही बड़ी ताकत बनाई जा सकती है। कार्यक्रम में करीब एक हजार लोगों ने सहभोज किया। मेयर गजराज सिंह बिष्ट, मंडी अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, दर्जाधारी दिनेश आर्या, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पानसिंह मेवाड़ी, ललित आर्या आदि मौजूद रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik