ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 08, 2025 08:11 PM IST
उत्तराखंड

भारत नेपाल सीमांत क्षेत्र के ग्राम थपलियालखेड़ा में स्थापित होगी एसएसबी की चौकी

सितारगंज। भारत नेपाल सीमांत क्षेत्र के ग्राम थपलियालखेड़ा जिला चंपावत में एसएसबी की चौकी स्थापित होगी। 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने  0.99 हेक्टेयर वन भूमि का विधिवत हस्तांतरण, शारदा टनकपुर वन विभाग के अधिकारियों से प्राप्त किया। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा  क्षेत्रीय मुख्यालय पीलीभीत की उपस्थिति में कमांडेंट श्री मनोहर लाल, ने हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी की गई।
उप महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने कहा की यह भूमि हस्तांतरण हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। कमांडेंट मनोहर लाल और उनकी टीम ने जिस निष्ठा और परिश्रम से यह कार्य संपन्न किया है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने वन विभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी, वनक्षेत्राधिकारी, वन दारोगा एवं समस्त वन स्टाफ का भी आभार व्यक्त किया। जिनके सहयोग से यह प्रक्रिया सफल हो पाई। डीआईजी ने कहा कि एसएसबी थपलियालखेड़ा में अपनी सीमा चौकी स्थापित करेगी, जिससे सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ होगी।
कमांडेंट मनोहर लाल ने बताया की यह भूमि केवल एक भूखंड नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए एक आधारशिला है। आने वाले समय में इस स्थान पर एक मजबूत और सुसज्जित सीमा चौकी स्थापित की जाएगी। जो 24x7 निगरानी और गश्त को सुनिश्चित करेगी। स्थानीय नागरिकों के सहयोग और विश्वास के साथ क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास को एक नई दिशा देंगे। कमांडेंट ने बताया की  सीमा चौकी स्थापित होने से घुसपैठ, तस्करी, आतंकवादी गतिविधियों और मानव तस्करी पर कड़ा नियंत्रण संभव होगा। जवान नियमित गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे । किसी भी दुर्घटना, अपराध या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में एसएसबी त्वरित प्रतिक्रिया दे सकेगी । स्थानीय युवाओं को जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा एवं भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे  विभिन्न योजनाओ से उन्हे लाभान्वित किया जाएगा। सीमा चौकी के निर्माण से क्षेत्र में सड़कें, बिजली, पानी और संचार सुविधाओं में सुधार होगा । गांवों का आवागमन आसान होगा और सामाजिक विकास को बल मिलेगा | सीमांत क्षेत्र में व्यापार और बाजार की संभावनाएं बढ़ेंगी, एसएसबी की उपस्थिति से कानून व्यवस्था में सुधार होगा और सामाजिक शांति स्थापित होगी। एसएसबी द्वारा जंगलों की निगरानी से वन संपदा की भी रक्षा होगी। यहां उप कमांडेंट दीपक तोमर, निरीक्षक अमरेश कुमार, उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक राजू कुमार सिंह, वन विभाग से उप प्रभागीय वनाधिकारी शालिनी जोशी, रेंजर सुनील शर्मा, मुनेश सिंह राणा, पुष्पेन्द्र सिंह राणा मौजूद रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×