ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 17, 2025 03:13 PM IST
उत्तराखंड

BIG BREAKING: युवाओं के स्वरोजगार में पौड़ी अव्वल, ये जिले रहे दूसरे-तीसरे नंबर पर

स्वरोजगार में पौड़ी अव्वल, टिहरी दूसरे और चंपावत तीसरे स्थान पर

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में पौड़ी ने छोड़ा देहरादून–हरिद्वार को पीछे

पौड़ी जनपद ने युवाओं के स्वरोजगार के सपनों को साकार करने में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। विभिन्न सरकारी योजनाओं, विशेषकर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (एमएसवाई) के तहत पौड़ी जिले ने मैदानी जनपदों देहरादून और हरिद्वार को भी पीछे छोड़ दिया है। एमएसवाई में टिहरी दूसरे और चंपावत तीसरे स्थान पर रहा।

486 लाभार्थियों को 28.78 करोड़ रुपये का ऋण वितरण

लीड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष में पौड़ी जिले के 486 युवाओं को स्वरोजगार के लिए 28.78 करोड़ रुपये का ऋण बैंकों द्वारा वितरित किया गया है। जिले को इस वित्तीय वर्ष में 725 का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 67.45 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है।

लक्ष्य से 154 अधिक आवेदन स्वीकृत

एमएसवाई के तहत बैंकों ने तय लक्ष्य से 154 अधिक आवेदनों को स्वीकृति दी है। जिले के 21 बैंकों को कुल 862 आवेदनप्राप्त हुए थे, जिनमें से 464 आवेदनों पर ऋण स्वीकृत किया गया।

25 लाख तक का ऋण, युवाओं को मिला व्यवसाय का अवसर

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत युवाओं को 25 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना से युवा ब्यूटी सैलून, जिम एवं फिटनेस सेंटर, मोबाइल रिपेयरिंग सहित विभिन्न स्वरोजगार इकाइयां स्थापित कर रहे हैं।

इन बैंकों ने सर्वाधिक ऋण स्वीकृत किए

लीड बैंक रिपोर्ट के अनुसार, एमएसवाई में सबसे अधिक लाभ देने वाले प्रमुख बैंक इस प्रकार रहे—

  • यूजीबी बैंक: 230 आवेदनों में से 142 स्वीकृत

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया: 234 में से 138

  • जिला सहकारी बैंक: 140 में से 95

  • पंजाब नेशनल बैंक: 56 में से 36

  • कैनरा बैंक: 59 में से 35

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×