ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 21, 2026 01:26 PM IST
राज्य

खराब मौसम के कारण रोकी गयी चारधाम यात्रा फिर शुरू

देहरादून। उत्तराखण्ड में भारी बारिश के कारण सोमवार को रोकी गयी चारधाम यात्रा को मंगलवार से फिर शुरू कर दिया गया।  चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही गढ़वाल आयुक्त ने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए है।
 उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से चलते नदियां उफान पर हैं। भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन के चलते कई सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हैं। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में अभी भी भारी बारिश जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 21 जुलाई यानी आज प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यही वजह है कि आपदा प्रबंधन विभाग सभी अधिकारियों को गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि चारधाम यात्रा से जुड़े सभी जिलों के जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर यात्रा का संचालन किया जा रहा है। यात्रा मार्गों की निरंतर निगरानी की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अलर्ट मोड पर रखने के साथ ही इस बात पर जोर दे रहा है कि जितने भी संवेदनशील क्षेत्र हैं, उन क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरती जाए। आयुक्त ने साथ ही कहा कि यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों को मौसम की स्थिति तथा यात्रा मार्गों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान यदि किसी स्थान पर भारी वर्षा, भूस्खलन अथवा अन्य कारणों से यात्रा मार्ग अस्थायी रूप से बाधित होता है, तो वे प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थानों अथवा होल्डिंग एरिया में ही रुकें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा शुरू करने से पूर्व मौसम की ताजा जानकारी प्राप्त करें तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×