ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 20, 2026 03:20 PM IST
अपराध

बाइक के उपर विशालकाय पेड़ का टहना गिरने से दो घायल

देहरादून। उत्तराखण्ड में मसूलाधार बारिश का दौर जारी है। जिससे जनजीवन काफी हद तक प्रभावित हुआ है। सोमवार को भारी बारिश के चलते कलियर-धनौरी मार्ग पर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों पर अचानक पेड़ का एक भारी टहना गिर गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, को गंभीर हाल में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।
बताया जा रहा है कि माधोपुर निवासी अनस और सोनू मोटरसाइकिल पर सवार होकर कलियर की ओर से धनौरी जा रहे थे। वे धनौरी में दो सड़कों के पास पहुंचे, तो अचानक एक विशालकाय पेड़ का टहना टूटकर सीधे उनकी बाइक पर आ गिरा। टहने के भारी वजन से दोनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा होते ही आसपास के राहगीरों ने तुरंत सूचना कलियर पुलिस को दी। पुलिस ने बिना देर किए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, हादसे के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पेड़ के टहने को हटाकर यातायात को सुचारू कराया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×