ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 07, 2026 03:43 PM IST
राज्य

गुलदार के हमले से अपनी बकरी बचाने के चक्कर में महिला गंभीर घायल

बागेश्वर। जिले के छनापानी क्षेत्र में घर के समीप गुलदार के हमले से बकरी को बचाने का प्रयास कर रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि गुलदार बकरी को उठाकर जंगल की ओर भाग गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहोल है।
घटनाक्रम के अनुसार छनापानी निवासी 40 वर्षीय हेमा देवी पत्नी बचे सिंह ने घर के पास गुलदार को अपनी बकरी पर हमला करते देखा। बकरी को बचाने के लिए उन्होंने साहस दिखाते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान गुलदार के हमले और अचानक पैर फिसलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।गुलदार बकरी को अपना शिकार बनाकर मौके से जंगल की ओर निकल गया। घटना के बाद स्वजन तथा स्थानीय ग्रामीण घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचाइस घटना ने क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की गतिविधियां बढ़ी हुई हैं और इसकी सूचना कई बार वन विभाग को दी जा चुकी थी, लेकिन विभाग ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाती तो यह घटना टाली जा सकती थी।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा गुलदार को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाने की मांग की है। आरओ श्याम सिंह करायत ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर महिला को मुआवजा दिया जाएगा।र चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला के पैर में गंभीर चोट आई है और उनकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×